जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 व पर्व होलिका दहन/ होली, रमजान/ शब-ए-बारात के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्तर्गत में निकाला गया फ्लैग मार्च
बस्ती- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 व पर्व होलिका दहन/ होली, रमजान/ शब-ए-बारात के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च/ एरिया डोमिनेशन किया गया
जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 व पर्व होलिका दहन/ होली, रमजान/ शब-ए-बारात के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती मय पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्रान्तर्गत (शास्त्री चौक-कम्पनीबाग-गांधीनगर-सदर अस्पताल-दक्षिण दरवाजा-पांडेय बाजार-स्टेशन रोड-मालवीय रोड-बड़ेबन-फुटहिया-अमहट घाट) अतिसंवेदनशील/ संवेदनशील/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे प्रमुख बाजार, प्रमुख चौराहों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लैग मार्च/ एरिया डोमिनेशन कर आम जन से संवाद स्थापित कर उनमें शांति/ क़ानून/ सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया एवं उनसे सकुशल, सफल, शान्तिपूर्ण/ निष्पक्ष ढंग से चुनाव एवं आगामी पर्व होलिका दहन/ होली, रमजान/ शब-ए-बारात को आपसी भाईचारा व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करने/ कराने में शासन-प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील किया गया |
Post a Comment
0 Comments