Type Here to Get Search Results !

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

 भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

बस्ती - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का बीआरएस एकेडमी गढहा गौतम कप्तानगंज में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 






    

प्रतियोगिता में जिले के तीन विद्यार्थीयो द्वारा संयुक्त रूप से अरोही तिवारी, प्रिया मौर्मा, शत्रुधन गुप्ता प्रथम, द्वितीय गुड़िया गुप्ता तथा तृतीय जिविका शर्मा ने बेहतर अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कविन्द्र चौधरी ने द्वारा सभी बच्चों का पुरस्कृत किया। 


 इस मौके पर जिला गायत्री परिवार के राम नाथ विश्वकमी एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा परीक्षा जिला प्रमुख डा० मनोज कुमार सिंह देवता सिंह, साक्षी सिंह, प्रखर सिंह, प्राची, सोनाली, मनोज मौर्य, संध्या दुबे मौजूद रहे। 


 इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्ध रणधीर सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। तथा बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें उत्साहित किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885