Type Here to Get Search Results !

मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ कर मतदान हेतु मतदाताओं से किया अपील- डीएम प्रियंका निरंजन

 मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ कर मतदान हेतु मतदाताओं से किया अपील- डीएम प्रियंका निरंजन

 _60% से कम वोटिंग वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश_ 

मीरजापुर -- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप विशाल कुमार के दिशा निर्देश पर जनपद में वृृहद मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे है।



                                           डीएम - प्रियंका निरंजन 



स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल कूद, क्रिकेट मैच वालीबाल स्टीकर, पोस्ट, मतदाता सेल्फी प्वाइंट ,मतदाता हेल्प डेस्क, वोट फार रन रैली, मानव श्रृंखला , गैस सिलेंडरों पर स्टिकर लगाकर डाक्टर के पर्ची पर 1 जून को मतदान के लिए मोहर लगाकर, मीरजापुर का नक्शा बनाते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता जागरूकता रैली, अनेकों मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद में मतदान प्रतिशत को 75 प्रतिशत प्लस करना है।


मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जनपद के समस्त मतदाताओं एवं 60 प्रतिशत से कम वोट वाले मत देय स्थलों में विशेष जागरूकता अभियान हेतु सभी मतदाताओं को मार्मिक अपील जारी किया गया है जिसमें लिखा गया है कि ‘‘जिलाधिकारी ने लिखी पाती, मतदान के लिए 1 जून को अवश्य आना साथी,, इससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन लोकतंत्र के इस महापर्व पर कितनी संजीदगी एवं निष्पक्ष मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना अभियान चला रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885