Type Here to Get Search Results !

बस्ती जनपद कप्तानगंज में एकदिवसीय रोजगार मेले का हुआ सफल आयोजन

 बस्ती जनपद कप्तानगंज में एकदिवसीय रोजगार मेले का हुआ सफल आयोजन 


- जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने रोजगार मेले का किया शुभारम्भ

                                                                                                                                                                     

बस्ती - जन सेवा संस्थान व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में जे .यस .यस प्ले स्कूल कप्तानगंज मे रोजगार मेला का आयोजन किया गया | इस मेले में सिटी हाफ लखनऊ डिलेवरी ब्वाय के पदों पर वेतनमान 14000 व यस०बी० आई० लाइफ फाइनेंस बस्ती बीमा सलाहकार वेतनमान कमीशन बेस के पदों पर भर्ती करने हेतु आई हुई थी





 इस रोजगार मेले में 85 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया । रोजगार मेले का शुभारंभ श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती द्वारा किया गया| व  पुरषोत्तम चौधरी प्रबंधक जे .यस .यस प्ले स्कूल कप्तानगंज जी के द्वारा श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जी का अभिनन्दन करते हुये स्वागत किया गया | अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती जी के द्वारा प्रतिभागी कंपनियों व उपस्थिति अभ्यर्थियों का भी स्वागत करते हुए कहा गया कि यह रोजगार मेला पूर्णत: नि:शुल्क है । अभ्‍यर्थी इंटरव्यू देकर रोजगार पाने हेतु चयनित हो सकते हैं| साथ ही उनके द्वारा अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग से सम्बन्धी विभिन्न पोर्टलों व जॉबसीकर पंजीयन तथा इसके फायदे के बारे मे अवगत कराया गया | पुरषोत्तम चौधरी प्रबंधक जे .यस .यस प्ले स्कूल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया | इस अवसर पर प्रमोद कुमार वरिष्ठ सहायक सेवायोजन,सकीना ,पूजा आदि स्टाफ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे|

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885