Type Here to Get Search Results !

बस्ती जनपद में भावी विधायक चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी ने बच्चों को वितरित किया निःशुल्क जूता मोजा व बैग

बस्ती जनपद में भावी विधायक चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी ने बच्चों को वितरित किया निःशुल्क जूता मोजा व बैग


- चांदनी चौधरी रुधौली क्षेत्र के विकास के लिए कर रही अथक प्रयास


- रुधौली भावी विधायक प्रत्याशी चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 


- निःशुल्क जूता मोजा व बैग मिलने पर बच्चों के खिले चेहरे


रुधौली बस्ती - जनपद में अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जेनिथ कॉन्वेंट स्कूल, तेनवा असनहरा में निःशुल्क जूता-मोज़ा एवं बैग वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भावी विधायक प्रत्याशी चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बच्चों को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। 





कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय एवं मनोहारी रहे, जिनके लिए मैं सभी बच्चों का हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन करती हूँ। चांदनी चौधरी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य रुधौली क्षेत्र का समग्र विकास करना है और गरीब व असहायों की सहायता करना है । शिक्षा के क्षेत्र में अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी द्वारा जनपद के अनेक विद्यालयों में निशुल्क जूता-मोज़ा एवं बैग वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जो निश्चय ही प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर उपस्थित समस्त नन्हे-मुन्ने बच्चों, उनके अभिभावकगण, विद्यालय रूपी बगिया को सजाने-संवारने वाले समर्पित शिक्षकगण तथा मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण के प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ। इस उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार तथा ट्रस्ट परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885