बस्ती जनपद में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन - निदेशक शैलेश चौधरी
बस्ती - आर0सी0सी0 पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के आदरणीय निदेशक शैलेश चौधरी एवं उप-प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डाला।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस ने हाउस चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि रेड हाउस रनर-अप रहा।
क्रिकेट, कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में ब्लू हाउस विजेता रहा।
क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज़ीशान को मैन ऑफ द सीरीज़ के सम्मान से नवाज़ा गया।
खेल प्रतियोगिताओं में सीनियर बॉयज़ एवं सीनियर गर्ल्स रिले रेस, जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, कलर बॉल रिले, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज, कैरम, तग ऑफ वॉर, शटल रनिंग एवं ज़िगज़ैग रेस जैसी अनेक रोमांचक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
अन्य प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
• जूनियर बॉयज़ कबड्डी : ग्रीन हाउस (विजेता)
• जूनियर गर्ल्स खो-खो : ब्लू हाउस (प्रथम), रेड हाउस (द्वितीय)
• रिले रेस : ग्रीन हाउस (विजेता)
• 200 मीटर दौड़ : येलो हाउस (विजेता)
• हाई जंप : येलो हाउस (विजेता)
इस अवसर पर सान्वी चौधरी, वेदांश शुक्ला, शिवम, शुभ, रौनक, मोहम्मद हुसैन, ज़ीशान, अभिनव, अमितेश, आराध्या पटेल, सत्य, झानवी, अभि पांडे, आयांश चौधरी, प्रिया, अमन, लकी, आर्यन राज चौधरी, अनमोल, अरव, शिवांश यादव, अनिका पटेल, कबीर, हमज़ा अख़्तर, अमन आदर्श, शांभवी, प्रिया चौधरी, सनी, जिया, खुशी चौधरी, सरला, सर्वेश, आयुष यादव, महिमा, रहमा, अंकिता, प्रज्ञान, अदीबा, लाडली, नुमान, हर्षित, अभिषेक, वंशिका सहित अनेक छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के निदेशक शैलेश चौधरी, उप-प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी, राज कुमार शुक्ला, प्रियंका चौधरी, पी.टी. शिक्षक अखिलेश कुमार, अरविंदर सर, दीपक सर, रश्मि, सकीना बानो एवं हिमांशी मैम सहित समस्त शिक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा। समारोह का समापन जोश, उमंग, तालियों और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से भरे चेहरों के साथ हुआ, जिसने इस वार्षिक खेलकूद समारोह को स्मरणीय एवं प्रेरणादायक बना दिया।


Post a Comment
0 Comments