Type Here to Get Search Results !

बस्ती जनपद में नशीला पदार्थ खिलाकर जयपुरिया की छात्रा को अगवा करने की कोशिश

बस्ती जनपद में नशीला पदार्थ खिलाकर जयपुरिया की छात्रा को अगवा करने की कोशिश


- जिला अस्पताल में बालिका का चल रहा उपचार


      बस्ती संवाददाता - जनपद के चर्चित जयपुरिया स्कूल की कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने की कोशिश की गयी जिसको लेकर जनपद में चर्चाओं का बाजार गरम है और वहीं अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आमजन में भय का माहौल है ।





  बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित चर्चित जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा आज सुबह प्रतिदिन की भाँति घर से निकली थी जिसे घर के समीप से ही किसी ने नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने की कोशिश की । आरोपियों की चंगुल से छूटी छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और लोक लज्जा के कारण छात्रा के परिवार वाले मुँह नहीं खोलना चाह रहे हैं ।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885