Type Here to Get Search Results !

लखनऊ में यूटोपियन लक्स होटल में मनाया गया परम मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल का द्वितीय स्थापना दिवस

 लखनऊ में यूटोपियन लक्स होटल में मनाया गया परम मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल का द्वितीय स्थापना दिवस 


- मुख्य अतिथि अवनीश सिंह एमएलसी और गेस्ट आफ आनर आईएएस हीरालाल कार्यक्रम में रहे उपस्थित


- संरक्षक डॉ अमित पटेल न्यूरोसर्जन के संरक्षण में अस्पताल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर


लखनऊ  - में यूटोपियन लक्स लग्ज़री होटल (सी-एफ-2, विक्रांत खंड-1, गोमती नगर, लखनऊ) में परम मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के द्वितीय स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि अवनीश सिंह MLC और गेस्ट आफ आनर आईएएस हीरा लाल जी भी कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।






स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पण, सेवा और उत्कृष्टता के दो सफल वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा के लिए आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह संस्थान भविष्य में भी जनसेवा के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त करे—यही कामना है। बस्तीमूल मिट्टी की पैदाइश वर्तमान में सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी डाॅ अमित पटेल ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई प्रदेश के टॉपमोस्ट मेडिकल कालेज केजीएमयू से पूरी की है जबकि एमएस सर्जरी इलाहाबाद व एमसीएच न्यूरोसर्जरी ख्याति प्राप्त गोविंद बल्लभपंत हास्पिटल नई दिल्ली से पूर्ण किया है । इनके पास मौलाना आजाद मेडिकल कालेज नई दिल्ली , राममनोहर अस्पताल लखनऊ , चंदन हास्पिटल लखनऊ सहित दर्जनों ख्याति प्राप्त अस्पतालों का कार्याअनुभव है । बस्ती वासी इनकी सेवाओं का लाभ श्रीकृष्ण मिशन हास्पिटल बस्ती से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885