बस्ती जनपद में अपने पद का दुरपयोग कर व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे प्रधान राम सुभाव
- बी0डी0ओ0 साऊँघाट ग्राम प्रधान राम सुभाव को दे रहे प्रत्यक्ष संरक्षण
- बीडीओ की मिलीभगत से सहन को बर्बाद कर बिना जरूरत नाली निर्माण करना चाह रहे प्रधान
बस्ती संवाददाता - ग्राम पंचायत तरेता , साऊँघाट के प्रधान राम सुभाव जो कि एक रिटायर्ड दरोगा हैं , खण्ड विकास अधिकारी साऊँघाट से मिलीभगत करके ग्राम निवासी रामवृक्ष के सहन को बर्बाद कर नाली निर्माण की आड़ में अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने में लगे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड साऊँघाट के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत तरेता में नाली निर्माण का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है जहाँ पर ग्राम प्रधान चुनाव में सपोर्ट न करने वालों को अपने पद का दुरपयोग करते हुए मुकदमें में फंसाने की मंशा से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने में लगे हैं और ग्राम निवासी रामवृक्ष के सहन को बर्बाद कर बिना जरूरत नाली निर्माण कर क्षति पहुंचाने का कुचक्र रच रहे हैं । मामले की गंभीरता को भाँपकर राम वृक्ष ने 112 नम्बर पर काल करके पुलिस को सूचना देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया है ।


Post a Comment
0 Comments