बस्ती जनपद में मण्डलायुक्त के हस्तक्षेप पर तरेता नाली निर्माण प्रकरण में आया नया मोड़
- नाली निर्माण प्रकरण में वास्तविक स्थिति व धन की बर्बादी पर पुनः होगी जाँच
बस्ती संवददाता - ग्राम पंचायत तरेता के ग्राम प्रधान राम सुभाव द्वारा नाली निर्माण के नाम पर की जा रही धन की बर्बादी व वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मण्डलायुक्त महोदय को सौंपी जायेगी ।
मिली जानकारी के अनुसार साऊँघाट विकास खण्ड में तरेता ग्राम पंचायत के प्रधान राम सुभाव द्वारा पत्रकार राहुल पटेल की पुस्तैनी जमीन जो दो घरों के बीच स्थित है और उस पर पत्रकार द्वारा स्वयं के व्यय से कीचड़ से बचाव व साफ - सफाई की मंशा से ईंटे लगवायी गयी हैं उसी को ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी खडंजा दिखाकर नाली निर्माण प्रस्तावित कर दिया गया है जिसको लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी है । प्रधान द्वारा चुनावी रंजिश साधने की मंशा से नवनिर्मित नाली को पुरानी एवं पूर्व से निर्मित नाली में न जोड़कर पत्रकार के व्यक्तिगत सहन को सरकारी रास्ता दिखाकर नाली निर्माण प्रस्तावित कर दिया गया है । नव निर्मित नाली को पुरानी नाली में न जोड़ने से सरकारी धन के बरबादी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है । मामले की गम्भीरता को भांपते हुए मण्डलायुक महोदय ने मुख्य विकास अधिकारी को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित कर दिया है ।


Post a Comment
0 Comments