कांग्रेसियों ने वायानाड की सांसद प्रियंका गांधी का मनाया जन्मदिन
रायबरेली - कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं वायनाड की लोकप्रिय सांसद प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया।
गौरतलब हो कि रविवार को संसद सदस्य प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा के अगुवाई में कस्बा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया साथ ही गरीबों बुजुर्गों एवं महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि वायनाड कि लोकप्रिय सांसद प्रियंका गांधी जी एक दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व करता है वह सदैव ही देश की महिलाओं बुजुर्गों एवं छात्रों, नौजवानों के हितों के लिए मुखर होकर आवाज उठाती हैं इस मौके पर जिला सचिव गिरजेश श्रीवास्तव,पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी,राम किशोर मौर्य,अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे


Post a Comment
0 Comments