Type Here to Get Search Results !

बस्ती जनपद में राजन इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं यादगार फेयरवेल समारोह हुआ आयोजित

बस्ती जनपद में राजन इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं यादगार फेयरवेल समारोह हुआ आयोजित


 बस्ती - राजन इंटरनेशनल एकेडमी में रविवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भावनाओं, उत्साह और उल्लास से भरपूर रहा, जिसमें विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।




फेयरवेल समारोह की जिम्मेदारी कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने संभाली, जिन्होंने अपने सीनियर छात्रों के लिए आकर्षक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, पंजी गेम, ज़िग-जैक रनिंग जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। खेलों और गतिविधियों के दौरान हंसी-मजाक और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके साथ ही कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपने सीनियर साथियों के प्रति स्नेह, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी अपने स्कूल जीवन की यादों को साझा करते हुए शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति आभार प्रकट किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। समारोह में विद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती शिखा चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताया गया समय उनके जीवन की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं बच्चों के साथ मिल कर केक भी काटे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट लंच और नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। सुव्यवस्थित आयोजन, अनुशासन और आपसी सौहार्द ने इस फेयरवेल समारोह को यादगार बना दिया गया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885