Type Here to Get Search Results !

राम प्रसाद चौधरी ने किया दीनबंधु पब्लिक स्कूल का उद्घाटन, शिक्षा को बताया विकास की आधारशिला

 राम प्रसाद चौधरी ने किया दीनबंधु पब्लिक स्कूल का उद्घाटन, शिक्षा को बताया विकास की आधारशिला


बस्ती - जनपद के रुधौली क्षेत्र के ग्राम मझौवमीर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए दीनबंधु पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि राम प्रसाद चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। 




उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दीन बंधु पब्लिक स्कूल जैसे संस्थान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करेंगे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज को जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अवसर पर रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है और निजी स्तर पर ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। वहीं पूर्व विधायक संजय प्रताप जयसवाल ने विद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।विद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सपना था कि गांव के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा का अवसर उनके अपने क्षेत्र में ही मिले। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय को क्षेत्र का आदर्श शिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। समारोह में लवकुश पटेल, शिवप्रसाद चौधरी, अखिलेश चौधरी "विक्की", मनोज चौधरी, प्रमोद चौधरी गिल्लम, विद्यामणि सिंह, जय सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा विद्यालय परिसर का अवलोकन भी कराया गया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि दीनबंधु पब्लिक स्कूल आने वाले समय में क्षेत्र में शिक्षा की नई मिसाल कायम करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885