Type Here to Get Search Results !

पेड़ी गन्ने में सिचाई - गुड़ाई कर उर्वरक प्रयोग करें किसान: ओपी गुप्ता

पेड़ी गन्ने में सिचाई - गुड़ाई कर उर्वरक प्रयोग करें किसान: ओपी गुप्ता 

बस्ती - गन्ना किसानों को गन्ना प्रजातियों, ट्रेन्च विधि से गन्ना बुवाई से लाभ, पेड़ी गन्ना प्रबंध, गन्ना फसल सुरक्षा, गन्ने की सहफसली खेती, गन्ना विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं आदि के विषय में जानकारी देने के लिए उ०प्र० गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र- पिपराईच गोरखपुर द्वारा पंचायत भवन बिहरा रेहरवा में गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। 









अध्यक्षता प्रगतिशील किसान ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र चौधरी ने किया। संचालन मसौधा चीनी मिल के उप महाप्रबंधक अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बस्ती जिले में गन्ने का औसत उपज 690 कुन्तल प्रति हेक्टेयर है कुशीनगर जिले का 777 कुन्तल तथा शामली जिले का 1025 कुन्तल प्रति हेक्टेयर है। कम उपज होने का सबसे बड़ा कारण, गेहूँ काटकर देर से गन्ने की बुवाई करना है।





 देर से बुवाई के कारण अधिक तापक्रम होने के कारण गन्ने में किल्ले नहीं निक़लते हैं जिससे गन्ने की संख्या कम हो जाता है। एक एकड़ गन्ने के खेत से 400 कुन्तल उपन लेने के लिए 40 हजार गन्ना की सख्यां होनी चाहिए। अधिक उपज लेने के लिए प्रमुख प्रजातियां को.लख. 14201, को.शा. 13235, को.118, को.शा.9232 आदि की बुवाई फरवरी मार्च में करें। इस समय सभी किस्म के पेड़ी गन्ना फसल में सिंचाई गुड़ाई करें। 





1 एकड़ खेत में 75 किलोग्राम डी.ए.पी. 35 किलोग्राम यूरिया 30 किलोग्राम पोटाश जड़ों के पास नमी की दशा में प्रयोग करें। पेड़ी गन्ने की उत्पादन क्षमता पौधा गन्ने से अधिक है जबकि लागत 30% कम है। फोटोग्राफ दिखाकर किसानों को समझाया। मसौधा चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना अशोक सिंह ने बताया कि बस्ती जिले का 12.27 लाख कुंतल गन्ना पेराई कर 2633 लाख रुपया गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। कृषकों को कीटनाशक व उर्वरक दिया जा रहा है। 






गन्ना प्रबंधक अशोक पाण्डेय ने बताया कि 20 हजार कुंतल उन्नत प्रजाति बीज गन्ना कृषकों को दिया जा चुका है। तीस हजार कुंतल बीज गन्ना को.118, को.लख.14201, को.15023, को.13235 आदि कृषको के खेतो पर आरक्षित किया गया है। सेवरही गन्ना शोध संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक बच्चा राव ने ट्रेन्च विघि से गन्ना बोने से लाभ बताया। जिला गन्ना अघिकारी बस्ती मंजू सिंह ने सहायक निदेशक को बताया कि पेड़ी प्रबंधन, गन्ना फसल सुरक्षा, गन्ना सर्वेक्षण विषय पर विशेष प्रशिक्षण अभियान गन्ना संस्थान चलाये, गोष्ठियों से जागरूक्ता बढ़ती है। 








गोष्ठी में किसान चन्द्रभवन चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, राम आज्ञा चौधरी, रामतीरथ चौधरी, सतीश चौधरी, संदीप सिंह, अशुतोष यादव, इन्द्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान सुभाष चौधरी आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9795273885